सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 जून 2024/ प्रभावित नागरिकों को आकस्मिक बाढ़ आपदा के समय तत्काल राहत देने के लिए टीम और उसके सामग्री को तैयार रहने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिले के टिमरलगा क्षेत्र के घाट पर बाढ़ आपदा बचाव टीम ने महानदी में अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान ई-नौकायान के सभी इंजन को चालू कर और महानदी के पानी में चलाकर परीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभारी एसडीएम सारंगढ़ श्री अनिकेत साहू, तहसीलदार श्री आयुष तिवारी और नागरिकों ने ई-नौकायान में बैठकर महानदी में मॉकड्रिल का निरीक्षण किया। नगर सैनिक टीम के सदस्यों ने बताया कि ड्रम, पानी बॉटल, तेल के प्लास्टिक डिब्बा आदि का उपयोग कर नागरिक आपदा के समय कैसे बचा सकते हैं। डूबते हुए व्यक्ति को कैसे बचाया जा सकता है। जब हम पानी में डूब रहे होते हैं तो और हमें तैरना नहीं आता तो बचाव के लिए स्थानीय जुगाड़ के तौर पर खाली तेल के प्लास्टिक डब्बों को बांधकर उसे लाइफ जैकेट के तौर पर उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक श्री एस के होता के अधीन 17 नगर सैनिको ने अभ्यास किया।
अभ्यास में एक ई-नौकायान, 6 इंजन, 15 नग लाइफबॉय ट्यूब, 15 नग लाइफ जैकेट, 02 नग लोहे का एंकर (गहराई में डूबे इंसान या वस्तु को बाहर निकालने के लिए) 02 नग रपटा 1 नग का उपयोग किया गया।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
