तो इसलिए दर्शन ने किया रेणुकास्वामी का मर्डर? हत्या की जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे…
कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप की सह-कलाकार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति की हत्या की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट पर पवित्रा गौड़ा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जिसकी वजह से दर्शन उस पर नाराज हो गए।
उन्होंने कहा कि पवित्रा ने ही दर्शन को रेणुकास्वामी पर हमला करने के लिए उकसाया था और इसके मुताबिक योजना बनाई गई।
रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग के लक्ष्मी वेंकटेश्वर के रहने वाले थे और एक फार्मेसी कंपनी में काम करते थे। सूत्रों के अनुसार, दर्शन ने दर्शन फैन क्लब के संयोजक राघवेंद्र उर्फ रघु की चित्रदुर्ग इकाई को योजना में शामिल किया, जिसने रेणुकास्वामी के बारे में सारी जानकारी प्राप्त की।
रेणुकास्वामी की पत्नी सहाना ने कहा कि राघवेंद्र उनके पति को शुक्रवार रात उनके घर के पास से ले गया। इसके बाद दर्शन ने रेणुकास्वामी को बेल्ट से पीटा और जब वह बेहोश हो गया तो उनके साथियों ने उसे लाठियों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मरने के बाद उसके शव को बरसाती नाले में फेंक दिया गया। इस मामले की जांच में पुलिस को दर्शन और पवित्रा की संलिप्तता का पता चला। रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में दर्शन, उनकी दोस्त और फिल्म अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और 11 अन्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता दर्शन को एक अदालत ने छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
