सारंगढ़ : मकान सूना छोड़ मायका जाना पड़ा महंगा ! सूने मकान का ताला तोड़कर लगभग 84 हजार रूपये के सामान एवं नगदी रकम ले उड़े चोर..
सारंगढ़। जिला बनने के बाद अंचल मे लगातार चोरी बढ़ती जा रही की कई थाना प्रभारी बदलने के पश्चात भी चोरी कम ना होना चिंता का विषय है। सारंगढ़ के दानसरा गांव मे सूने मकान का ताला तोड़कर लगभग 84 हजार रूपये के सामानो एवं नगदी रकम के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। नया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ मे चोर लगातार वारदात को अंजाम देते आ रहे है और पुलिस के हाथ अब तक खाली है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार श्रीमति निकिता चोहान पति नरेंद्र चोहान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दानसरा की रहने वाली है। उन्होने बताया कि वह दिनांक 25.05.2024 को घर के काम से रायगढ़ अपने मायके गई थी। उसके मायके जाने के बाद उसी दिन उसकी सास कोरबा से घर दानसरा आई ओर घर में 2 दिन रूकने के बाद दिनांक 27.05.2024 को वापस झारसुगुडा चली गई। वह दिनांक 07.06. 2024 को अपने ग्राम दानसरा घर आई। घर अंदर जाकर देखी तो घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था एवं घर मे अंदर लगे ताला भी टूटा हुआ था। तथा उसके कमरे में रखे अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। व उसमें रखे सोने का 5 नग गले का फदक, कान का झुमका 1 जोडी, चांदी का पायल 1 जोडी, कमरबंद 1 नग, बाजुबंध 1 नग, नाक के सोने की फूली 1 नग, सोने की अंगुठी 2 नग एवं 20,000 नगद रकम को कोई अज्ञात व्यक्ति अलमारी के लाकर को तोडकर चोरी कर ले गया है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 84931 रूपये की हो रही है। इसकी जानकारी निकिता ने अपने घरवालों को बताई। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
