सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 जून 2024/ प्रोफेसर पद के लिए अनिवार्य छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) 2024 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापमं) ने योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। जारी कार्यक्रम अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून 2024 है, जिसका त्रुटि सुधार 10 से 12 जून 2024 के मध्य किया जा सकता है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस परीक्षा की संभावित तिथि 21 जुलाई 2024 है। सीजी व्यापमं की अधिकृत वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ (व्यापम डॉट सीजीस्टेट डॉट जीओव्ही डॉट) से इस परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है और ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
