सारंगढ़: ग्राम फर्सवानी पहुंचा 18 से 20 जंगली हथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…(देखें वीडियो) वन विभाग के कर्मचारी फोन बंद कर कुम्भकरण की नींद में डूबे?.
सारंगढ़: गोमर्डा अभ्यारण के नजदीक ग्राम फर्सवानी में सुबह सबेरे हथियों की धमाक से लोगों की सांसे थम गई! मंगलवार सुबह 5.30 बजे जब ग्रामीण अपना नित्यकर्म करने तालाब जा रहे थे तभी गजराजों का दल अचानक गांव में धमक गया साहसा ग्रामीणों को अपने आँखों पर यकीन नही हुआ लेकिन देखते ही देखते गांव में हाथोयों के आमद की खबर आग की तरह फैल गई है चारों तरफ दहशत का माहौल छा गया है। संभवतः अभ्यारण से भटके हाथी मैदानी इलाके में पहुंच गये होंगे।
जब ग्रामीणों ने पत्रकार को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने गोमर्डा अभ्यारण के अधिकारियों साहित वन विभाग के अधिकारीयो को इस संबद्ध में जानकारी देनी चाही तो सबका मोबाइल बंद बताया, शायद साहब लोगों के नींद में खलल ना पड़े इसलिए मोबाइल स्विच ऑफ रखकर सोना पसंद करते हों? बहरहाल नाके में कार्यरत उग्रसेन पटेल को सूचना दी गई है उन्होंने तत्काल अपने अधिकारियों को सूचित करने की बात कही।
लेकिन वन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से जनता के मन में आक्रोश व्याप्त है।


- कनकबीरा की धरती पर उतरा ‘केसरिया’ उत्साह, भाजपा के होली मिलन में दिखी चट्टानी एकता… - March 11, 2026
- स्वाद का नया ठिकाना बना “रोशन ढाबा”, लजीज व्यंजनों का ले रहे लोग भरपूर आनंद… - March 11, 2026
- जसप्रीत बुमराह अब टी20 से बनाएंगे दूरी, वनडे वर्ल्ड कप पर रहेगा खास ध्यान; एशियन गेम्स में सूर्यकुमार यादव ही करेंगे कप्तानी? - March 11, 2026
