सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जून 2024/लोकसभा सीट जांजगीर चांपा और रायगढ़ के मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश साहू के नेतृत्व में बिलाईगढ़ विधानसभा के मतगणना ऑब्जर्वर श्री जी स्रीनी और सारंगढ़ विधानसभा के मतगणना ऑब्जर्वर श्री रमेश कोलार ने मतगणना परिसर की सारी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसमें अधिकारियो, कर्मचारियों, मतगणना कर्मी, राजनीतिक दलों के एंट्री और आउट गेट, मतगणना हाल में बेरिकेटिंग व्यवस्था, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर और राजनीतिक दलों के अभिकर्ता के लिए बैठक व्यवस्था, साउंड, टीवी डिस्प्ले, एलाउंस आदि का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी श्री पुष्कर शर्मा, सहायक रिटर्निग अधिकारी (एआरओ) श्री वासु जैन, डॉ स्निग्धा तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिकेत साहू, नोडल अधिकारी स्वीप श्री हरिशंकर चौहान, एसडीओ श्री पीडब्ल्यूडी विग्नेश कुमार और निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री हरिकिशन डनसेना उपस्थित थे।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
