सारंगढ़ बिलाईगढ़, 01 जून 2024/भीषण गर्मी और लू से नन्हें बच्चों और आंगनबाड़ी कर्मियों को राहत देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। इसके अनुसार अब छत्तीसगढ़ के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की अवधि सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। गर्मी कम होने की स्थिति में 1 जुलाई तक पुनः सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कार्य अवधि किया जाएगा और 1 जुलाई के बाद सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक किया जाएगा। इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
