रायगढ़ । दिनांक 31/05/2024 के शाम कोतवाली पुलिस को उर्दना से बड़े रामपुर जाने वाले मार्ग में रामपुर मुस्ताक टायर दुकान के आगे में सड़क किनारे एक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 50-55 वर्ष का शव चित हालत में पड़े होने की सूचना मिली । सूचना पर कोतवाली पेट्रोलिंग के प्रधान आरक्षक दिलीप भानु हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । अज्ञात मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है । मृतक सफेद सैंडो बनियान और एक कत्थे रंग का लोअर पहने हुए हैं । आसपास के लोगों ने संदेह जताया कि किसी अज्ञात वाहन के ठोंकर मारने से घटना घटित हुई है। कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ किया । मृतक के वारिसानों का पता नहीं चला है । घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 31/2024 धारा 174 सीआरपीसी कायम कर शव को मरच्युरी में रखवाया गया है । कोतवाली पुलिस ने की अपील है कि मृतक के वारिसानों के संबंध में जानकारी हो तो थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 9479193209 पर सूचित करें । मृतक के वारिसान आने अथवा 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कर अग्रिम कार्यवाही किया जावेगा ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
