कैशबैक से लेकर बिल भरने तक, इन 4 बैंक ने किया अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव…
कभी लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ शॉपिंग आदि के लिए करते थे, लेकिन अब इसका इस्तेमाल टिकट बुकिंग से लेकर घर का किराया चुकाने और बच्चों की फीस भरने तक हर काम में किया जा रहा है।
ऐसे में कुछ बैंक अब कैशबैक से लेकर क्रेडिट कार्ड के जरिए फीस चुकाने तक के नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं। ऐसे 4 बैंकों के नियमों में ये बदलाव जून महीने से लागू होंगे। इनकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।जिन चार बैंकों में क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, यस बैंक, आईडीबीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये बैंक क्रेडिट कार्ड के नियमों में क्या बदलाव करने जा रहे हैं।
बॉब कार्ड वन
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने बॉब कार्ड वन के नियमों में कई बदलाव किए हैं। बॉब कार्ड वन ने अपने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दर के साथ-साथ लेट पेमेंट फीस भी बढ़ाने का फैसला किया है। बैंक के नियमों में यह बदलाव 26 जून 2024 से लागू होगा। अब ग्राहकों को लेट पेमेंट या लिमिट से ज्यादा कार्ड इस्तेमाल करने पर कुछ अतिरिक्त फीस देनी होगी।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
अगर आप आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड से 20,000 रुपये से ज्यादा का कोई भी यूटिलिटी बिल भरते हैं तो अब उस पर एक फीसदी फीस और जीएसटी भी लगेगा। वहीं फर्स्ट प्राइवेट क्रेडिट कार्ड, एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड और एलआईसी सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड पर यूटिलिटी सरचार्ज नहीं लगेगा।
यस बैंक
यस बैंक ने ट्रांजैक्शन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क के नियमों में बदलाव किया है। हालांकि, यस बैंक ने यह बदलाव चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर ही किया है। इसका असर यस बैंक के उन क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा पड़ेगा, जो फ्यूल को-ब्रांडेड हैं या उस कैटेगरी के कार्ड हैं।
स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड
स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ने अपने ग्राहक को राहत भरी खबर दी। अब स्विगी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर बेहतर कैशबैक मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बदलाव 21 जून 2024 से लागू होंगे। आपको मिलने वाला कैशबैक स्विगी के ऐप में स्विगी मनी के नाम से दिखेगा, जिसका इस्तेमाल आप अपने फूड ऑर्डर बिल में कर सकते हैं।
- आईपीएल में इस बार फ्री टिकट नहीं : आरसीबी बेचेगी पूरे 65 हजार टिकट, नेता-अफसरों और समर्थकों के हाथ लगेगी निराश… - March 8, 2026
- छत्तीसगढ़:पत्नी के कैरेक्टर पर करता था शक, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार… - March 8, 2026
- छत्तीसगढ़:अफीम खेती मामले में आया बड़ा अपडेट, विनायक ताम्रकार समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल, एक और चौंकाने वाला नाम आया सामने… - March 8, 2026
