यूपी के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसका ससुर पिछले एक महीने से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के इलाके की रहने वाली विवाहिता ने म्यांऊ चौकी पहुंचकर पुलिस को अपनी पीड़िता बताई तो वे भी हैरान रह गए। विवाहिता ने पुलिस को आपबीती सुनाकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। उसने बताया कि उसका ससुर पिछले एक महीने उसके साथ रेप कर रहा है। ससुर ये सब काम पति के घर से जाने के बाद करता है। विवाहिता ने बताया कि उसने यह बात अपने पति को भी बताई लेकिन उन्होंने इस मामले में उसे चुप रहने को कहा है।
इसके बाद चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने विवाहिता को थाने भेजकर मामला दर्ज कराने को कहा। इसके बाद महिला क्षेत्र के अलापुर थाने पहुंची और ससुर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
