युवती के साथ दुष्कर्म: नशीला पदार्थ पिलाकर एकांत में दिया वारदात को अंजाम, झुग्गी की भी उखाड़ी दीवार…
उचाना थाना इलाके में ईंट भट्ठा पर काम करने वाली मजदूर युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और उसे धमकी देकर एकांत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
झुग्गी की दीवार उखाड़कर अंदर घुसा आरोपी
मूलत: बिहार निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उचाना थाना इलाके में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती है। 24 मई रात को वह अपनी झुग्गी में सोई हुई थी। देर रात भट्ठे पर कार्य करने वाला गांव छात्तर निवासी अमन झुग्गी के पीछे से दीवार को उखाड़कर रास्ते बनाते हुए झुग्गी के अंदर घुस आया और उसे नशीला पदार्थ देकर एकांत में अपने साथ ले गया। वहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने घर आकर सारी बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
उचाना थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित अमन के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर अपहरण करने, दुष्कर्म करने व बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उचाना थाना की जांच अधिकारी अनीता ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर पूछताछ की जाएगी।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
