सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन मतगणना हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में विधानसभा सारंगढ़ और बिलाईगढ़ के मतगणना कर्मियों का फर्स्ट रेंडमाइजेशन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान सहायक रिटर्निग अधिकारी (एआरओ) श्री वासु जैन, डॉ स्निग्धा तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर डॉ वर्षा बंसल, पीपीएस शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री एस सी सिंह, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, डीआईओ (एनआईसी) श्री आशीष वर्मा उपस्थित थे। द्वितीय रेन्डमाइजेशन 02 जून 2024 को और तृतीय और अंतिम रेन्डमाइजेशन 4 जून 2024 को सुबह 5 बजे मतगणना ऑब्जर्वर या सक्षम अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में किया जाएगा। इस रेण्डमाईजेशन से बनी सूची अनुसार तय किया जाता है कि कौन सा कर्मी किस टेबल पर बैठकर चुनाव का रिजल्ट की गिनती कार्य करेगा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
