हिंदू धर्म चमत्कारों से भरा हुआ है। कई बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन कर पाना एक बार के लिए किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने प्रधानमंत्री मोदी को भी हैरान करके रख दिया।
खुद पीएम मोदी ने इस घटना का जिक्र ट्विटर के जरिये किया है। पीएम ने पूरी घटना को विस्तार से बताया कि कैसे एक शख्स बोरिंग करवा रहा था मगर कोई हल नहीं निकला इसके बाद जैसे ही गौमाता के चरण पड़े, उस जगह से पानी निकल गया। ट्विटर पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्लिप देखने के बाद लोग भी चमत्कार को नमस्कार कर रहे हैं। कई लोग इसे देखने के बाद काफी हैरानी जता रहे हैं और कह रहे हैं कि भला ऐसे कैसे संभव है। हालांकि कई लोग इस क्लिप को देखने के बाद गौमाता को कोटि-कोटि नमन भी कर रहे हैं।
पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, यह व्यक्ति कई दिनों से बोरिंग करवा रहा था, लेकिन पानी नहीं निकल रहा था। फिर इस जगह यह गौमाता आकर खड़ी हो गई, तो पंप के बिना ही मानो पाताल गंगा का फ़व्वारा फूट पड़ा। यह है अपने 33 कोटि देवताओं के निवास की शक्ति जयतु सनातन धर्म
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
