खरसिया। नगर प्रशासन द्वारा सुबह शाम गीले और सूखे कचरे को इक_ा करने के लिए ई-रिक्शा प्रत्येक गली मोहल्ले में पहुंचता है। बावजूद नगर वासियों द्वारा दूषित खाद्यान्न को सडक़ पर फेंक दिया जाता है और उसे खाकर भूखे प्यासे गौवंश फूड प्वाइजनिंग के चलते अकाल मौत का शिकार हो रही हैं। तीन दिनों में ही करीब 10 गौवंश इस दूषित खाद्य पदार्थों के चलते मौत की आगोश में समा चुकी हैं।
गौसेवा संगठन के प्रमुख राकेश केशरवानी ने बताया कि मुझे हर रोज दो से चार फोन आते हैं कि फलां जगह गौवंश मृत पड़ी हुई है और उसका अंतिम संस्कार करना है। वहीं ऐसी भी स्थिति भी होती होगी कि केशरवानी को फोन ना आए और नगर प्रशासन के द्वारा ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता हो। ऐसे में खरसिया निवासियों से गौ सेवक राकेश केशरवानी ने अपील की है कि वह अपना दूषित खाद्यान्न सडक़ पर ना फेकें, ताकि निरीह गौवंश अकाल मौत का शिकार होने से बच सके। उल्लेखनीय होगा कि पिछले तीन दिनों में ही टीआईटी कॉलोनी, गोपाल राइस मिल परिसर, अंजोरीपाली, रायगढ़ चौक, हमालपारा, तहसील ऑफिस और राठौर चौक से गायों की मृत्यु होने की खबर आई थी। वहीं यह सभी फूड प्वाइजनिंग की वजह से मौत का शिकार हुई थीं। ऐसे में नगर वासियों से अपील है कि वह खाने-पीने का सामान, जो खराब हो चुका है उसे सडक़ों पर ना फेंक कर नगर पालिका की कचरा गाडिय़ों में ही डालें।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
