रायगढ़। जिले में दो अज्ञात लोगों के द्वारा खुद को पतंजली कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पीतल, चाँदी एवं सोना धोने का कार्य करने की बात कहते हुए सोने के जेवरात की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोहरसिंह निवासी धनकुमारी पटेल पति तिलकराम पटेल 52 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 मई की सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे जब वह घर में अकेली थी इसी दौरान दो अज्ञात लोग मोटर सायकल से उनके घर पहुंचे और खुद को पतंजली कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पीतल, चाँदी एवं सोना धोने का कार्य करने की बात कही गई। इस दौरान महिला को बहला-फुसलाकर घर के पीतल बर्तन के साथ-साथ महिला के पहने हुए सोनें का एक जोड़ी कान का झुमका, सोने का मंगलसूत्र कीमत करीब 80 हजार रूपये को सफाई करने के नाम पर लिया और महिला को बातों में उलझाते हुए एक पाउडर की पोटली दिये और कहा कि इसमें आपके जेवर को धोकर रख दिये हैं, जिसे 10 मिनट बाद खोलने की बात कहकर दोनों व्यक्ति चले गए।

पोटली में मिला सिर्फ पाउडर
महिला ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के कहे अनुसार जब वह 10 मिनट बाद पोटली खोलकर देखा तो उसमें पाउडर के अलावा कुछ नही मिला तब महिला को एहसास हो गया कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है। जिसके आसपास दोनों व्यक्तियों की खोजबीन करने के बावजूद उनका कहीं कुछ पता नही चला। ठगी का शिकार होनें के बाद पीडि़ता महिला पुसौर थाने में पहुंचकर दोनों अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34 आईपीसी, 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
