झारखंड के बेंगाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को जंगल में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी होने वाली दुल्हन के साथ रंगरेलियां मना रहा था। तभी कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों की वहीं पर ही शादी करा दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बेंगाबाद का है। दरअसल, मंडरो का रहनेवाले एक युवक की शादी हरिल पंचायत में तय हुई है। दोनों की शादी तय भी हो चुकी है और आने वाले अगले महीने में दोनों की शादी होने को थी। इस बीच युवक अपने होने वाली दुल्हन से मिलने के लिए अपने दोस्त के साथ बाइक से छोटकी खरगडीहा पहुंचा था। जिसके बाद युवक ने अपनी होने वाली पत्नी को छोटकी खरगडीहा चौक पर उसे बुलाया। होने वाले पति के बुलावा पर लड़की अपनी एक सहेली के साथ चौक पर आ गई।
जिसके बाद युवक अपनी होने वाली पत्नी को लेकर जंगल की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि एक बाइक से भावी पत्नी व उसकी सहेली को लेकर चौक से तीन किलोमीटर दूर चंदनिया घनघोर जंगल पहुंच गया। उनकी होने वाली पत्नी की सहेली वहीं बाइक की निगरानी करती रही और वे दोनों घनघोर जंगल की ओर चले गए।
एक हुआ ग्रामीणों को शक
घनघोर जंगल में बाइक के साथ लड़की को अकेली देख कुछ राहगीरों को संदेह हुआ। राहगीरों ने युवक की तलाश में जंगल पहुंचा। बीच जंगल से दोनों को राहगीरों ने धर दबोचा। हल्ला होने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस बीच ग्रामीणों ने बीच जंगल में ही दोनों की शादी रचा दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस दोनों को बेंगाबाद थाना ले गई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। यह मामला ओझाडीह पंचायत के चंदनिया जंगल से जुड़ा हुआ है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
