बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बी टाउन के बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं। इस साल उनकी दो मूवी रिलीज होने वाली हैं। पहली चंदू चैंपियन और दूसरी भूल भुलैया 3।

इन दोनों ही फिल्मों के चलते कार्तिक चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
इस पोस्ट में कार्तिक आर्यन सुपरहीरो बने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखने के बाद फैंस अलग-अलग कयास लगाते हुए रिएक्ट कर रहे हैं।
सुपरहीरो बने कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह ध्यान की मुद्रा में बैठे हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही इस दौरान उनके शरीर से अलग सी रोशनी निकलती हुई दिखाई दे रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, उनका चेहरा और बाल भी काफी हटके दिखाई दे रहे हैं। इस मोशन वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में लोडिंग लिखा है।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपने-अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कृष 4 तो नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा कि रा वन पार्ट 2 आ गया है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ब्रह्मास्त्र 2, कृष 4 या शक्तिमान है। बता दें कि अभी कार्तिक ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है कि यह लुक उनकी नई फिल्म का है या कुछ और है।
कार्तिक की ये फिल्में होंगी रिलीज
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही चंदू चैंपियन में दिखाई देने वाले हैं, जो अगले महीने 10 जून को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दिवाली के आसपास उनकी ‘भूल भुलैया 3’ आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
