सारंगढ़ बिलाईगढ़/जिले के बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत देवगांव के देवनाथ नायक किसान अपने 9 एकड़ जमीन में पिछले 9 सालों से पारंपरिक खेती छोड़ आधुनिक तरीके से धनिया की खेती कर रहे हैं। इससे वह अब तक 7 से 8 लाख की कमाई कर चुके हैं।

पहले वे पारंपरिक फसलों की खेती करते थे। इससे उन्हें इतनी अधिक कमाई नहीं हो रही थी। ऐसे में उन्होंने 9 साल पहले पारंपरिक फसलों की खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि से धनिया की फार्मिंग शुरू कर दी। खास बात यह है कि धनिया की खेती शुरू करते ही देवनाथ नायक की किस्मत बदल गई।
देवनाथ नायक किसान ने बताया कि धनिया की खेती 7से 8 वर्ष से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धनिया की खेती करने में बहुत रूचि है और जानकारी भी है। शुरुआत 9 एकड से किया था। उसमें 7 लाख कमाया अभी वर्तमान में दो एकड़ में धनिया की खेती किया जा रहा है, जिसमें रेट के हिसाब से आमदनी होता है, जिसे कभी 35 हजार तो 70 हजार ऐसी कमाई होता है। उन्होंने बताया कि दो विधि से खेती करते हैं। रेन पाइप एवं बैड विधि बैड विधी की खेती के तुलना में धनिया पत्ती के उत्पादन अधिक एवं वजन भी अधिक होता है। 1 एकड़ में लगभग 10 से 12 हजार की लागत लगता है साथ इसकी बिक्री के लिए व्यापारी खुद खेत में पहुंचकर धनिया को लेने आते है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
