सारंगढ। सारंगढ़ के मुख्य मार्ग पर स्थित होटल श्री ओम में देररात को बवाल मच गया। अपने भांजे की शादी मे रेडा गांव में शामिल होकर वापस होटल आये बिलासपुर के दंपत्ति के साथ अज्ञात लोगो ने जमकर मारपीट किया। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने प्रार्थी सुषमा पांडे की शिकायत पर अज्ञात दो तीन व्यक्ति के खिलाफ भादवि 294,506,323,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हे।

इस संबंध में श्रीमती सुष्मा पाण्डेय पति श्री रामशेखर पाण्डेय उप्र 38 वर्ष निवासी बिलासपुर ने बताया कि वह जबडापारा थाना सरकण्डा में रहती है दिनांक 11.05.24 को ग्राम रेडा भांजे की शादी में गये थे शादी के बाद रूकने के लिये ओम श्री होटल सारंगढ में बह अपने पति श्री राम शेखर पाण्डेय व जेठ श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय व परिवार के साथ आये ओर होटल ओम श्री होटल के सामने उसके जेठ श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय हांटल के खडे लडके से पुछे हमारे दो रूम बुक है न, इस पर उस लडके ने बोला कि मे होटल का कर्मचारी लगता हूं क्या? इस पर जेठ ने उससे माफी मांगा? फिर उन्हे एक लडका गाली गलोच करते हुये हाथ थप्पड से मारपीट करने लगे फिर एक दूसरा लडका दौडते हुये आया ओर बेल्ट निकाल कर मारने लगा तो उसके पति श्री राम शेखर पाण्डेय जाकर छुडाने लगा तो उन्हे भी मारपीट किये जिसे देखकर सुषमा छुडाने गई तो उसके साथ भी धक्का मुक्की करते हुये हाथ थप्पड से मारने लगे। सुषमा के हाथ को मोड दिये थे मारपीट करने से श्री चन्द्रशेखर पाण्डेय के चेहरा व राम शेखर पाण्डेय के चेहरा पीठ व मेरे बांये हाथ के पंजा में चोट आया है सुषमा ने बताया कि साडी खिचते हुये मारपीट किया गया घटना को हमारे साथ मारपीट लडाई झगडा को हांटल स्टाफ के लोग देखे सुने है मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी एवं गाली गलोच कर रहे थे। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने प्रार्थी सुषमा पांडे की शिकायत पर अज्ञात दो तीन व्यक्ति के खिलाफ भादवि 294,506,323,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
