सारंगढ़। सारंगढ़ अंचल अभी चोरो के निशाने पर है। लगातार हो रही चोरी से पुलिस की भी नींद उड़ी हुई है किन्तु अभी तक पुलिस किसी भी मामले मे सफलता नही पाई है। दानसरा मे चोरी होने के बाद अब चोरो ने दानसरा से लगे गांव मानिकपुर में ओमप्रकाश पटेल के निवास मे अलमारी तोड़कर नगद सहित सवा लाख रूपये के सामान को पार कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 380, 457 के ही अपराध पंजीबद्ध कर लिया |

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पटेल पिता श्री गोतम पटेल निवासी ग्राम मानिकपुर जिला सारंगढ बिलाईगढ़ छ.ग. का निवासी है उन्होने बताया कि दिनांक 12.05.2024 के रात्रि में खाना खाकर सपरिवार सोये हुए थे कि रात्रि करीबन 12:30 से 1:30 बीच में उसके घर अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी की गई तथा उसके कमरा का दरवाजा बाहर से बंद दिये गये थे। चोरो ने दुसरे कमरा में रखे अलमीरा को तोडकर उसमें रखे एक नग रखे सोने के झुमका लगभग रूपये 22000 एवं चांदी के पायल, बिछुआ ._ लगभग रूपये 12000 तथा चांदी के चम्मच प्लेट एवं कटोरी लगभग रूपये 20000 तथा नगदी रूपये लगभग 70000 का चोरी किये है। सिटी कोतवाली पुलिस ने सारंगढ़ ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया हे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
