राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बुधवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में गुरूवार सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। सुबह से छाए बादलों के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है। प्रदेश के कई जगहों में आज बारिश हुई है और वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, अंबिकापुर, कोरबा, भाटापारा, धमतरी और महासमुंद समेत कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
