सारंगढ़-बिलाईगढ़, 8 मई 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश साहू द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में खनि अधिकारी श्री हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन मे खनिज विभाग की टीम ने भटगाव क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान खनिज चूना पत्थर के अवैध परिवहन मे संलिप्त 01 हाइवा जिसे थाना भटगाव के सुरक्षार्थ में दिया गया तथा 02 ट्रैक्टर को जप्त कर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवम् ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की जाएगी।साथ ही अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर कलेक्टर श्री धर्मेश साहू के निर्देश पर की जायेगी। मौके पर निरीक्षण के दौरान खनिज टीम में श्री दीपक पटेल, श्री अनुराग नंद के साथ सुरक्षा बल शामिल थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
