जनपद पंचायत पलारी के ग्राम आदर्श ग्राम पंचायत अमेरा में मतदान केंद्र को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक विवाह मंडप की थीम से सजाया गया है जिसका सभी मतदाता काफी तारीफ कर रहे हैं और उत्साह से वोट डालने पहुंच रहे हैं।

यहां सुबह 7:00 से महिला मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है इस मतदान केंद्र को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक विवाह मंडप जिसे मड़वा कहा जाता है उस थीम से सजाया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ की सभी वैवाहिक सामग्री यहां पर गई है।
मंडप के नीचे विवाह में लगने वाले सभी सामग्रियों को सजा कर रखा गया है। एवम विवाह मंडप को आम के पत्तो एवम फूलो से सजाया गया है। स्व सहायता समूह की महिला बहनों को द्वारा शादी मड़वा को तैयार किया गया है जिसमें जिला प्रशासन का भी काफी सहयोग रहा है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
