जेल में बंद युवक की पत्नी से हवलदार ने किया रेप, पति को जमानत दिलाने का झांसा देकर 4 सालों तक मिटाता रहा हवस…
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी ने हत्या के प्रयास में जेल में बंद गुंडे की पत्नी को हवस का सिकार बना लिया। आरोपी पीड़िता को पति की जमानत का भरोसा दिलाकर चार सालों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। पत्नी को कोई राहत नहीं मिलने के बाद आभास हुआ उसके साथ हवलदार धोखा दे रहा है। तभी उसने महिला थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हवलदार पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है और उसे एसपी ने निलंबित कर दिया है।
ग्वालियर के डबरा इलाके की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति चार साल से जेल में है। अदालत ने 2019 में उसे सजा सुनाई थी। इसलिए वह घबरा गई। कोर्ट के बाहर बैठकर रो रही थी। तभी उस दौरान देहात गिजौर्रा थाने में पदस्थ हवलदार गब्बर सिंह शिरोमणी ने उससे हमदर्दी दिखाई कहा उसके पति की जमानत कराने में मदद करेगा। गवाहों से भी उसके पक्ष में बयान दिलवाएगा। उसके बाद हवलदार गब्बर सिंह घर आने जाने लगा। उसे ग्वालियर वकील के यहां भी लेकर गया। लौटते वक्त जौरासी के जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसके बाद लगातार उसका 4 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा है। लेकिन हवलदार ने उसके पति की जमानत नहीं कराई तब उसे एहसास हुआ कि हवलदार उसको धोखा दे रहा है। तभी वहां महिला थाने पहुंची और लिखित शिकायत कर अपनी आप बीती थाना प्रभारी को सुनाई।
वहीं महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हवलदार के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर इस मामले से एसपी धर्मवीर सिंह यादव को अवगत कराया तभी एसपी ने तत्काल प्रभाव से हवलदार को निलंबित कर दिया है। फिलहाल हवलदार को उसके खिलाफ एफआईआर की खबर लगते ही वहां फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
