सारंगढ़। सारंगढ़ नगर के बहुचर्चित अभिषेक मर्डर मिस्ट्री 47 दिन बीतने के बाद भी आज सारंगढ़ के चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बनी हुई है। युवा व्यापारी अभिषेक केसरवानी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी निखिल बरेठ को दोषी साबित कर सलाखों के पीछे भेजा लेकिन यह बात मृतक अभिषेक के परिजनों द्वारा आज तक पूर्णत: स्वीकार्य नहीं हो पाई है पूर्व में कुछ दिनों पहले दूसरे व्यापारी गोपेश की दर्दनाक हत्या के बाद मृतक अभिषेक के परिजनों को इंस्टाग्राम के माध्यम से धमकी मिली जिससे मामला और गर्म होता चला गया। जिसके कारण व्यापारियों ने थाना पहुंच कर सारंगढ़ बंद का ऐलान कर दिया और सारंगढ़ बंद सफल करने में व्यापारियों के साथ आम जनता ने भी बंद को बखूबी सफल बनाया।
विदित हो कि – इसके बाद अभिषेक के परिजनों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई और आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिले जिसपर अरुण साव ने तत्काल एसपी शर्मा को फोन कर उचित जांच करने का आदेश दिया। सुनने में यह आया है कि – पुलिस कप्तान सारंगढ़ द्वारा मृतक अभिषेक के परिवार को कार्यालय बुलाकर शाम के समय चर्चा किए हैं। अब आगे यह देखना होगा कि पुलिस कप्तान आगे क्या रणनीति बनाकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आदेशों का किस प्रकार पालन करते है और अभिषेक के परिजनों को किस तरह से संतुष्ट करते है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
