बरमकेला। जनपद पंचायत बरमकेला कार्यालय के सामने बनी नाली मे ढक्क्न नहीं लगाने पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है वहीं खुली नाली से उठ रही दुर्गन्ध से बीमारी भी पनपने का भय क्षेत्रवासियो को सता रहा है, इसका समाधान नहीं होने से लोगो मे आक्रोश बढ़ रहा है उसके बीच बनी खुली नालियां दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। जनपद कार्यालय के सामने खुली नाली से कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके है वहीं खुली नालियों में कचरों का ढेर लगने से पानी जमाव होने लगा है। ऐसे में जाम नालियों से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।जिम्मेदार शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जनपद कार्यालय को जनप्रतिनिधि व बड़े अधिकारीयों का आवगमन होता है पर इस ओर जिम्मेदार आँख बंद कर दिए हैं जिससे कभी भी हो सकता है बड़ी दुर्घटना कई बार खुली नाली के चपेट मे मवेशी आ चुके हैं क्या इस नाली का ढक्क्न देना उचित नहीं है 96 ग्राम पंचायतो के मुख्यालय के सामने इस तरह का खुले नाली कि़ दुर्गन्ध व खुली नाली बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है आखिर कब तक इस समस्या से निजात मिलेगी जिम्मेदारो कि़ लापरवाही से आमजन भुगतने को मजबूर हैं इस ओर विभागीय अधिकारी को ध्यान देना चाहिए ताकि बड़ी दुर्घटना से लोग बच सके जनपद पंचायत कार्यालय के सामने पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण नाली किनारे वाहन रखने को मजबूर हैं पर नाली से गिरने कि़ सम्भावना ज्यादा बनी रहती है खबर प्रकाशित होने के बाद इस खुले नाली समस्या कि़ समाधान किया जाता है या इसे ठन्डे बस्ते मे डाल दिया जाता है ये तो आने वाली समय बताएगा जिम्मेदार इसपर कब संज्ञान लेते हैं।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
