रायगढ़। सर्पदंश से पीडि़त एक महिला श्रमिक को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर आ रहे थी, इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिला के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकनीपानी निवासी कमला नाग पति स्व. रामप्रसाद नाग (55 वर्ष) रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। ऐसे में विगत कुछ दिनों से अन्य श्रमिकों के साथ रायगढ़ जिला के गेरवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरायपाली में भवन निर्माण का कार्य कर रही थी, साथ ही अन्य श्रमिकों के साथ जिस जगह में भवन निर्माण चल रहा था, वहीं झोपड़ी में रह रही थी। इस बीच गुरुवार शाम करीब पांच बजे झोपड़ी में बैठी थी, तभी एक सर्प ने आकर उसको डंस लिया, जिससे महिला श्रमिक के शोर मचाने पर अन्य श्रमिकों ने उसे उठाकर उपचार के लिए तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शुक्रवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
