छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में व्हाट्सअप के माध्यम से महिला कर्मचारी से अश्लील चैट करने पर सहायक शिक्षक पर गाज गिरी है। महिला की शिकायत पर कलेक्टर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। पीड़िता ने खरसिया थाने में FIR दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि सहायक शिक्षक (टी) ताराचंद पटेल प्राथमिक शाला लोधिया की ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन 2024 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18 खरसिया के दल काउंटर क्रमांक 16 में मतदान सामग्री वितरण और प्राप्ति कार्य में लगाई गई थी।
महिला कर्मचारी ने कलेक्टर से की शिकायत
कार्यालय से फोन पर प्रशिक्षण की सूचना दिए जाने पर सूचनाकर्ता महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार किया गया। व्हाटसअप के माध्यम से अश्लील चैट की गई, जिसके महिला कर्मचारी ने मामले की शिकायत कलेक्टर से कर दी।
आरोप पत्र जारी करने के निर्देश
सहायक रिटर्निंग आफिसर खरसिया के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए ताराचंद पटेल को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1956 के नियम 09 के अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। आरोप पत्र जारी करने के लिए निर्देशित किया गया है।
आरोपी को पकड़ने पुलिस कर रही छापेमारी
पीड़िता की शिकायत पर खरसिया में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
