सारंगढ़ । आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में योग्य उम्मीदवार को मतदान देकर लोकतंत्र मजबूत बनाने में आम नागरिकों को सहयोग देने तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में सोमवार की संध्या को सारंगढ़ कलेक्टोरेट से जवाहिर भवन तक स्वीप मशाल मार्च का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में स्वीप नोडल हरिशंकर चौहान, सीईओ संजू पटेल, मनरेगा अधिकारी युवराज पटेल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी, बिहान समूह की महिलाएँ, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। स्वीप मशाल मार्च में, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सब्बो जाबो वोट देहे बर एवं परदेश नहीं जाव जी, वोट देबर आव जी का नारा लगाते हुए शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया , साथ ही उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं व महिला मतदाताओं ने निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प भी लिया । ज्ञातव्य है की जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के मार्गदर्शन व स्वीप नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के तहत जपं के महिला समूह सचिव संघ, अधिकारी, कर्मचारी , जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
