सारंगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में गरजे कांग्रेसी…भाजपा के 25 साल के संसदीय कार्यकाल से जनता का उठ चुका भरोसा – राजा पुष्पा देवी सिंह…भाजपा राज में रेल, भेल, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा बदहाल, सारंगढ़ की जनता का कांग्रेस पर भरोसा – उत्तरी जांगड़े…क्या फिर 5 साल मिस्टर इंडिया और कठपुतली वाले सांसद चुनना चाहेंगे – पद्मा मनहर…आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस को चूने – अरुण मालाकार…

IMG-20240425-WA0024.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़/ सारंगढ़ केसरवानी भवन में आज उलखर कोसीर, सारंगढ़ ब्लॉक व नगर कांग्रेस की आवश्यक बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक को विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, राजा पुष्पा देवी सिंह पूर्व सांसद, श्रीमती पदमा मनहर पूर्व विधायक, अरुण मालाकार जिलाध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी डॉक्टर मेनका देवी सिंह को बड़े अंतर से जीतने का संकल्प लिया। उक्त बैठक में जोन, सेक्टर, बूथ के अध्यक्ष एवं प्रभारी शामिल रहे। जिन्हें बूथ स्तर में पहुंचकर घर घर जाकर जनसंपर्क करने कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुरूप मतदाताओं को समझाने जैसे विषयों पर आवश्यक चर्चा हुई।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण पुरुषोत्तम साहू सुनीता विष्णु चंद्र पवन अग्रवाल ने सभी अतिथियों वरिष्ठ कांग्रेसियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं को प्रखर वक्ता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, गणपत जांगड़े प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, मंच संचालक गोल्डी नायक जिला महामंत्री, रामनाथ सिदार नगर पालिका उपाध्यक्ष, श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज जिप सभापति, मंजूलता आनंद सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष, विष्णु चंद्र जिला महामंत्री, चंद्रशेखर भोई, राधे जायसवाल ब्लॉक महामंत्री, किसान नेता राकेश पटेल कोषाध्यक्ष जैसे वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा सारंगढ़ में कांग्रेस की लहर है सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता 25 साल भाजपा के सांसदों को देख चुकी है और वह जनता के बीच कितने उपस्थित हुए उसका भी आकलन कर चुकी है। 5 साल से हम सांसद को खोजते रह गए। जनता को भ्रमित करने के लिए रेल लाइन की मांग और जर्जर सड़कों एनएच रोड को सुधारने की केवल वादे किए गए। हमे पहले अपने घर को देखना है हमारे बीच लोकल प्रत्याशी को चुनना है। कांग्रेस न्याय के गारंटी पर चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस जो कहती है वह पूरा करती है कांग्रेस में सारंगढ़ को जिले की सौगात दी जो बरसों पुरानी मांग थी और जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया। हम सबको जनता के बीच जाकर उस विश्वास को हमेशा जीवित रखना है। रायगढ़ लोकसभा सीट में 25 साल से भाजपा का बोझ ढो रही जनता अब परिवर्तन चाहती है, भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में प्रत्यासी का चेहरा बदलना पड़ गया। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना आवश्यक है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

बैठक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने संबोधित कर कांग्रेस के घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए युवाओं महिलाओं किसानों मजदूरों के न्याय योजना को कार्यकर्ताओं को बताया। महालक्ष्मी योजना के फॉर्म भरने की अपील की और कहां हमें देश को बचाना है भाजपा केवल झूठ, धर्म और जात-पात के नाम पर भ्रम पैदा करती है। देश के आर्थिक स्थिति की सुधार के लिए आपके और हमारे आने वाले पीढ़ी की विकास के लिए इस बार कांग्रेस के पंजा के निशान पर मतदान करना जरूरी है। डॉक्टर मेनका देवी सिंह को जीतना जरूरी है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

पूर्व विधायक पदमा मनहर ने कहा कि आप कार्यकर्ता कांग्रेस की रीड की हड्डी है आपने हर चुनाव में सारंगढ़ में कांग्रेस को जीत दिलाई। इस बार सारंगढ़ से प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर मेनका देवी सिंह राज परिवार को टिकट मिला है और यह अवसर हमें छोड़ना नहीं चाहिए सारंगढ़ की जनता के लिए और सारंगढ़ की हित में सारंगढ़ को बसाने से लेकर आज तक, सारंगढ़ राज परिवार अपने सरल स्वभाव के साथ हमेशा साथ रहा है। आज पहली बार राज परिवार अपने लिए सारंगढ़ की जनता से वोट मांग रहा है, अब हमारी बारी है सारंगढ़ के सम्मान में इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। श्रीमती मनहर ने बैठक में पूछा कि पूर्व सत्र की भांति क्या आप मिस्टर इंडिया और कठपुतली वाले सांसद सुनना चाहते हैं?

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी ने कहा सारंगढ़ विधानसभा की जनता का आशीर्वाद हमेशा से सारंगढ़ कांग्रेस परिवार को मिलता है। आपने ₹50000 और 30000 के मतों से मुझे दुबारा विजई बनाया और आपकी एकमात्र जो मांग थी सारंगढ़ जिला निर्माण की वह आप सभी के सहयोग से कांग्रेस ने पूरा किया। सारंगढ़ की जनता के हर सुख दुख में मैं और पूरा कांग्रेस परिवार हमेशा साथ खड़ा रहेगा। कांग्रेस गरीबों की श्रमिकों की मजदूरों की महिलाओं की युवाओं की किसानों की सरकार है। इस बार डॉक्टर मेनका देवी सिंह के रूप में सारंगढ़ से प्रत्याशी चुना गया है एक-एक कार्यकर्ता को यह प्रण लेना होगा कि हमें अपनी जवाबदारी समझते हुए कांग्रेस के पक्ष में डॉक्टर मेनका देवी जी को जीत दिलाये।

राजा पुष्पा देवी सिंह पूर्व सांसद ने सभी कांग्रेस नेताओं का कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि आज हम सबको मिलकर सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मेनका देवी सिंह कांग्रेस की प्रत्याशी को बड़े अंतर से लीड दिलानी है। पूरा लोकसभा क्षेत्र व प्रदेश सारंगढ़ की जनता को निहार रहा है, सारंगढ़ अपने घर की प्रत्याशी को और सारंगढ़ की प्रमुख मांग रेल लाइन, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा जैसे विषयों को सड़क से सदन तक पहुंचाने के लिए एक शिक्षित महिला प्रत्याशी डॉ मेनका देवी के रूप में आपके साथ हमेशा खड़े रहेंगी, आप सबसे अपील है कि आप कांग्रेस के पंजा छाप में दो नंबर का बटन दबाकर डॉक्टर मेनका देवी सिंह के पक्ष में मतदान करें और अपने बूथ में घर-घर जाकर जनता से सहयोग मांगे और उन्हें बताएं कि कांग्रेस के आने पर आपको और आपके बच्चों को क्या लाभ मिल सकता है। सारंगढ़ राज परिवार में कभी किसी का नहीं बिगड़ा हमेशा सारंगढ़ की जनता के हित के लिए आप सबके बीच रहे हैं। आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं।

उक्त बैठक कार्यक्रम में आभार मंच का सफल संचालन शायराना अंदाज में ओजस्वी वक्तव्य के साथ गोल्डी नायक ने किया एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू जी ने किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी संजय दुबे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, घनश्याम मनहर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, अजय बंजारे नपा वि प्रति, रामनाथ सिदार नपा उपा, सरिता मल्होत्रा प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, सरिता गोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद, पमानंद पटेल, शुभम वाजपेई जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, अभिषेक शर्मा जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, नंदकिशोर गोयल पूर्व पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेसी परमानंद डेंजारे, सागर नेताम, चंद्रशेखर भोई सरिया, बाबूलाल पटेल, रविंद्र नंदे, अशोक अग्रवाल लेफ़्टी, राकेश पटेल कोषाध्यक्ष, विनोद भारद्वाज, इशरत खान, विक्रांत थवाईत, नवरंगपुर कनकबीरा जोन से चिंता पटेल, श्याम पटेल, रमेश पटेल, कृपा पटेल, धनुर्जय, कैलाश पटेल, गिरजा पटेल, मुन्ना पटेल, भगत मालाकार, केशव पटेल, डॉ महेश, लोचन पटेल, अंकित पटेल, दिलीप शर्मा, गज्जू यादव, लक्की कोसले, राहुल मैत्री, बिलासपुर रोड से रमेश खूंटे, लल्लू निषाद, बोधराम साहू, गुड्डू साहू, प्रकाश साहू, तुलाराम साहू, आत्माराम साहू, दादूलाल साहू, डोकरी राम बरीहा, संतोष सिदार, उसतराम बरीहा, अरविंद साहू, कौशल पटेल, नरेश चौहान, जगबंधु सोनवानी, मुकेश साहू, कोसीर रोड से लाभों राम लहरे, गोल्डी लहरे, राजेश भारद्वाज, कुलदीप खूंटे, शिव टंडन, रवि यादव, राजेश रात्रे, मिलम दास महंत, राकेश तिवारी, रामदास खुराना, शंकर बरेट, जागेश्वर साहू, चंद्रा जी, देवता जी जशपुर, मुकेश भारद्वाज, भागीरथी चंद्र, शंकर आदित्य, सारंगढ़ नगर से वार्ड नंबर 1 कमलकांत निराला पार्षद, नागेश्वर महंत, अश्वनी चंद्र अधिवक्ता, कमल यादव, योगेश मनहर, धनेश भारद्वाज, वार्ड नंबर 2 किशोर निराला, जीतू गुप्ता, राकेश जाटवार, परमानंद देवांगन, वार्ड नंबर 3 नंदू मल्होत्रा, सम्मे लाल बंजारे, त्रिलोचन सोनवानी गिरजा जायसवाल, वार्ड नंबर 4 दामोदर देवांगन, ध्वजाराम पटेल, विशाल आनंद, वार्ड नंबर 5 लक्ष्मण विकास मालाकार, गोपाल आदित्य, वार्ड नंबर 6 रामप्रसाद यादव पार्षद, लाला बानी, रूपेंद्र दास, वार्ड नंबर 7 सुनील यादव पार्षद, विजेंद्र पटनायक, अरुण निषाद, राजेंद्र, वार्ड नंबर 13 मुकेश यादव, रामसिंह ठाकुर, हारुण खान, सोमू यादव, भीम गिरी, वार्ड नंबर 8 दुर्गेश स्वर्णकार, सत्यम बाजपेई, वार्ड नंबर 9 विक्रांत थवाईत, आशीष नंदे, राहुल केसरवानी, वार्ड नंबर 12 महेंद्र थवाईत, मोनू पटेल, वार्ड नंबर 11 शंकर चंद्रा, विजय सिदार, वार्ड नंबर 10 रामेश्वर चंद्र वार्ड नंबर 14 हर्ष यादव वार्ड नंबर 15 मनोज बंजारे राहुल बंजारे। रायगढ़ रोड से कन्हैया गिरी गोस्वामी, अरुण रात्रे, हेमंत चंद्र, शंकर चौहान, सुधा वारे, लक्ष्मी वर्मा, चेतन जांगड़े, गजानंद पटेल, दुर्गेश अजय, राजेंद्र बारे विधानसभा अध्यक्ष, सागर दीवान एन एस यू आई विधानसभा अध्यक्ष कोसीर, दुर्गेश पटेल, केशव टंडन, अरविंद पटेल, मसत राम, सुरेश चौरागे, विनोद जाटवर, मनहर, प्रणव, जितेंद्र, अजय लक्ष्में आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts