सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन के 7 मई के मतदान को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग प्रमुख को बीएलओ के माध्यम से समन्वय कर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी बीएलओ अपने क्षेत्र के वोटरों को वोट देने के लिए लगातार प्रेरित करें। इसके पश्चात कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों एवं आवेदनों की समीक्षा की एवं तय समय सीमा में उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में समय सीमा में लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कृषि विभाग अंतर्गत मिट्टी नमूना जांच, फसल चक्र परिवर्तन के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को शासकीय दफ्तरों के संबंध में विद्युत वितरण संबंधी आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर सूचित करने के लिए कहा। इसके पश्चात सारंगढ़ के मंडी समितियों के प्रबंधन के संबंध में प्राप्त शिकायत को लेकर उचित कार्यवाही करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी कोर्ट के माध्यम से राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी को निर्देशित करते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। इसके अलावा पुलिस विभाग एवं जनपद सीईओ के लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम द्वय वासु जैन, डाॅ स्निग्धा तिवारी, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, डिप्टी कलेक्टर द्वय अनिकेत साहू, वर्षा बंसल सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
