रायपुर। राजधानी रायपुर जिले में कुछ जगहों पर दो दिनों के लिए ड्राई डे घोषित रहेगा। इस दौरान शराब दुकानें और सभी बार बंद रखे जाएंगे। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने रायपुर जिले की कुछ शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव सीट पर मतदान होना है। इस लिहाज से महासमुंद और गरियाबंद जिले की 3 किलो मीटर की सीमा में स्थित रायपुर जिले की सीमा में अंतर्गत संचालित होने वाली 6 शराब दुकानें 24 अप्रैल की शाम 5 बजे से 26 अप्रैल को वोटिंग खत्म होने तक बंद रहेंगी।
कलेक्टर के आदेश के मुताबिक देशी-विदेशी मदिरा दुकान नवापारा, विदेशी शराब दुकान गुल्लू, कंपोजिट मदिरा दुकान नर्मदापारा (गुल्लू), आरंग की देशी और विदेशी शराब दुकान बंद रहेंगी। आदेश के मुताबिक ये दुकानें महासमुंद लोकसभा सीट के 3 किलोमीटर सीमा में स्थित हैं। कलेक्टर ने आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया है।
इसके साथ ही राजनांदगांव लोकसभा, महासमुंद लोकसभा, और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी इस अवधि में शराब दुकाने बंद रहेंगी।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
