मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में अवैध संबंध के चलते एक शख्स की हत्या कर दी गई। चार लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को नहर में फेंक दिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक युवती है। घटना इटारसी थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि इटारसी सनखेड़ा नाका निवासी अमृतलाल चौरे 14 अप्रैल को प्रेमिका से मिलने के ग्राम जमानी गया था। इस दौरान उसकी बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के तीन लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।
जब अमृतलाल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच पुलिस को नहर में लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त अमृतलाल के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भिवाया और तकनीकी सबूतों के आधार पर दयाराम टेकाम, दयाराम कावरे, रामविलाश सहित महिला की बेटी को धर दबोचा और न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
