रायगढ़ । दिनांक 19/04/2024 को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज थाने के उप निरीक्षक अमृत लाल साहू, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक समीर बेक और महिला आरक्षक देव कुमारी भारते के साथ मानईर एक्ट की कार्रवाई के लिए पेट्रोलिंग पर थे। इसी दरम्यान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नेतनागर में संतोषी नाम की महिला अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए अपने घर परछी में रखी है । सूचना पर तत्काल जूटमिल पुलिस द्वारा गवाहों के साथ ग्राम नेतनागर में शराब रेड कार्यवाही कर महिला श्रीमती संतोषी बसोड़ (उम्र 45 वर्ष) साकिन नेतनागर थाना जूटमिल रायगढ़ को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 02 लीटर क्षमता वाली 05 नग प्लास्टिक कोल्ड्रींग बाटल में भरा महुआ शराब करीब *10 लीटर कीमत 1,000 रुपए का जप्त* किया गया है। आरोपित महिला के कृत्य पर थाना जूटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई किया गया है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
