सारंगढ़ बिलाईगढ़,सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कार्यरत निर्वाचन दल का वाहन मंगलवार की शाम को पुटका नाला में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के निर्वाचन कार्यालय में अधिग्रहित था। वाहन दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी स्थल पर पहुंचे। गाड़ी में सवार किसी को चोट नहीं आया। सभी स्वस्थ हैं। दल अपनी ड्यूटी के दौरान दानसरा बैरियर चेक करने के लिए सारंगढ़ से जा रहा थे, जो अशोका पब्लिक स्कूल के पास नाला के उस पार सामने से आ रहे हैं ट्रक को देखते हुए रोकने की कोशिश की गई लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर नाला में गिर गया। माइनिंग विभाग के श्री नंद के द्वारा गिरे हुए गाड़ी को उठाने के लिए जेसीबी की व्यवस्था किया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर सीजी 12 बी एल 5661 है। वाहन चालक का नाम विशाल निराला है। निर्वाचन दल में एफएसटी टीम के अशोक दासन, वीएसटी टीम से मनधर प्रसाद सिदार एवं अनुबंधित कैमरामैन इस वाहन में सवार थे।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
