प्रदेश के आंगनबाड़ियों में कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन…
आंगनबाड़ियों में नौकरी करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आंगनबाड़ियों में इन दिनों कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की बंपर भर्ती निकली है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि यह भर्ती उत्तर प्रदेश में हो रही है तो यह गलत है। यह भर्ती राजस्थान में निकली है। यहां 2000 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है, हर जिले के लिए अलग-अलग समय सीमा है।
राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अलग अलग जिलों में कुल 2000 पदों पर भर्ती करना है। इसमें झुंझुनू, सीकर, राजसमंद, जयपुर, टोंक, बीकानेर, जैसलमेर और धौलपुर जैसे जिले शामिल हैं। योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी और आंगनवाड़ी साथिन पदों की 2000 वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चाहिए ये योग्यता
आंगनबाड़ी साथिन पदों के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ आशा सहयोगिनी पदों के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास होना चाहिए।
यह ध्यान रखना जरूरी है कि आवेदक विवाहित होना चाहिए और उसी पंचायत का निवासी होना चाहिए जहां वे आवेदन करना चाहते हैं।
आयु सीमा
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल निर्धारित है। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ विधवा/ तलाकशुदा और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आयु में 5 साल तक की छूट दी जाएगी। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2024 में सैलरी
आंगनबाड़ी साथिन- 1800 –3300/ (ग्रेड पे 300 रुपये)
आंगनबाड़ी वर्कर- 5000/- (ग्रेड पे 300 रुपये)
आंगनबाड़ी आशा सहयोगिनी-4, 508 रुपये रुपये प्रति माह
- रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली… - March 7, 2026
- मानवता की मिसाल: सेवा भारती के सतीश यादव ने रक्त, डायलिसिस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर मरीज की बचाई जान… - March 7, 2026
- जल बचाने जिले में बड़ा अभियान: 1 लाख जल संरचनाओं की एंट्री का लक्ष्य, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… - March 7, 2026
