युवती से सामूहिक दुष्कर्म: खाना बनाने के बहाने बुलाया, 3 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम…
शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती को बर्थडे पार्टी में खाना बनाने के बहाने से बुलाकर तीन आरोपियों ने उसके साथ जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता विवाह व पार्टियों में खाना बनाने का काम करती है।
दुष्कर्म के बाद पीड़ित युवती ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बर्थडे पार्टी में खाना बनाने गई थी युवती
जानकारी अनुसार फरकपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में साफ सफाई व शादियों तथा पार्टियों में खाना बनाने का काम करती है। 14 मार्च को उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। आरोपी ने अपना नाम अमित बताया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके घर पर बर्थडे पार्टी है और उसे 80 आदमियों का खाना बनाना है। उसकी आरोपी के साथ 2500 रुपए में बात हो गई। आरोपी ने उसे खिजराबाद बस स्टैंड पर बुलाया। जब उसने शाम चार बजे खिजराबाद बस स्टैंड पर पहुंचकर आरोपी को फोन किया तो दो व्यक्ति बाइक पर उसे लेने के लिए आए, जिसके बाद दोनों आरोपी उसे जंगल में सुनसान स्थान पर ले गए।
युवती का अपहरण कर जंगल में किया दुष्कर्म
युवती को बस स्टैंड से अपने साथ बैठाकर दो आरोपी उसे जंगल में लेकर गए, जहां तीसरा युवक भी पहुंच गया। तीनों ने मिलकर जबरदस्ती युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर खिजराबाद बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर शाम मामले की जांच के बाद आरोपी अमित को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
