सारंगढ़ । चैत्र नवरात्रि विक्रम संवत 2081 हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर गोपाल जी मंदिर छोटे मठ में दीप प्रज्वलित कर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की महिलाओं ने नव वर्ष मनाया । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा अध्यक्ष श्रीमती शशि अग्रवाल ने कहा कि – यह दीप शहर के सुख, शांति और समृद्धि के लिए जलाई गई है । इस दौरान अग्रवाल महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती शोभा अग्रवाल , श्रीमती शीला गर्ग, श्रीमती श्यामा मित्तल, पूर्व अध्यक्ष मधु केजरीवाल , श्रीमती पूजा अग्रवाल, श्रीमती किरण केजरीवाल, सचिव श्रीमती सेतु केडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि – आज के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण रूपी अन्याय, अत्याचार , पापाचार के समाप्ति के लिए शक्ति उपासना की थी। सेतु केडिया के साथ ही साथ अन्य महिला उपस्थित रहे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

