सारंगढ़। विद्युत विभाग मे ठेकेदार की मनमानी से किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।सारंगढ़ मे विद्युत ठेकेदार द्वारा कोतरी से सरसींवा की ओर विद्युत पोल 33 केवी लगाया जा रहा है जिसमें मनमानी बरता जा रहा है। विद्युत पोल लगने के लिए जमीन मालिकों से ठेकेदार व विद्युत विभाग द्वारा सहमति नहीं लिया गया है। वही जल संसाधन विभाग में बिना सह मति के ठेकेदार द्वारा विद्युत पोल को नहर मे लगा दिया गया है। जिसमे किसानो को भी परेशानी का सामना कर ना पड़ेगा। वही जिन किसानों के खेत मे विद्युत पोल लगा रहता है तो उस किसान को एनओसी लेने के लिए विद्युत विभाग से एनओसी नही मिलता है, अब विद्युत विभाग के ठेकेदार द्वारा किसानो के खेत मे पोल लगाया जा रहा है ,तो किसान से एनओसी नहीं लिया गया है। विद्युत ठेकेदार को फायदा पहुंचाने की मनसा से कार्य कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत कलेक्टर महोदय के पास की गई है की विद्युत पोल को रोड से ले जाने की मांग की गई है । ग्रापं छिन्द सरपंच एवं ग्रापं कलमी के सरपंच के द्वारा शिकायत एवं मांग की गई है।

- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
