रायगढ़ : धरमजयगढ़ क्षेत्र में 8वीं कक्षा के नाबालिग छात्र की उसके ही स्कूल के दोस्तों ने इस कदर पीटा की छात्र की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीनों नाबालिग छात्रों को हिरास्त में ले लिया है। पूरा मामला सिसरिंगा के पास स्थित गणेशपुर गांव की है। इस संबंध में धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि गणेशपुर गांव में रहने वाले 4 नाबालिग छात्रों के बीच शनिवार को पुरानी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया फिर तीन छात्रों ने मिलकर एक छात्रा की जोरदार पिटाई कर दी, जिससे छात्र को अंदरूनी चोट लगने से उसकी सोमवार की सुबह मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि होली के समय से मृतक छात्र के साथ इन तीनों का विवाद चल रहा था, उनके बीच गाली-गलौच होती थी। मृतक छात्र इन तीनों छात्रों को अपशब्द बोलता था। इस बात को लेकर दो दिन पहले शनिवार को इनके बीच मारपीट हुई थी। जिसमें तीनों ने मृतक छात्र को जोरदार पिटाई कर दी, जिसके बाद तीनों अपने अपने घर चले गए। मृतक छात्र ने घटना दिनांक को अपने घर वालों को मारपीट की जानकारी नहीं दी और जब ज्यादा दर्द हुआ तो घर वालों को इसकी जानकारी दी जिसके के बाद उसका उपचार कराया जा रहा था। इसी बीच छात्र की आज सोमवार की सुबह मौत हो गई। ये सभी छात्र कक्षा 7 वीं और 8 वीं के छात्र हैं। मामले में पुलिस ने तीनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है, जिन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
