सारंगढ़ । खेल मैदान खेल भांठा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश साहू एसपी पुष्कर शर्मा, परियोजना निदेशक सह जिला स्वीप नोडल श्री हरि शंकर चौहान सर, CEO संजू पटेल मैडम , इलेक्शन परवेक्षक एच के डनसेना सर सहायक स्वीप अधिकारी आवेश गोयल अन्य अधिकारी कर्मचारी ,सचिव, विहान , अन्य महिला समूह, पत्रकार गण , नागरिक गणों की उपस्थिति में भव्य मतदाता जागरूकता कार्य क्रम मतदान दीपदान संपन्न कर किया गया। जिसके द्वारा जिले के सभी मतदाताओं की मतदान देने के लिए अपील किया गया । इस दौरान पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा द्वारा सभी को शपथ दिलाते हुए कहा गया कि – हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि – हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर , धर्म, वर्ग, जाति , समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । इस दौरान गगन भेदी नारे भी लगाए गए ।



- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
