रायगढ़ जिले के लैलूंगा में एक नर हाथी सड़क पर घुमता दिखाई दिया। इससे आसपास रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल निर्मित हो गया। मामले की जानकारी जब वन अमला को लगी तो मौके पर पहुंच कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया। बता दें कि धर्मजयगढ़ वन मंडल में साल भर हाथियों का विचरण होता है और जंगल से भटक कर हाथी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचते हैं।

इस संबंध में विभागीय अमला ने बताया कि शाम ढलने के बाद लैलूंगा रेंज के जंगल से भटकते हुए एक नर हाथी नगर के सड़क में आ पहुंचा। जिसकी जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। तब तक मामले की सूचना वन अमला को लग चुकी थी। जिसके बाद तत्काल वन अमला की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने लगे।
हाथी पर रखी जा रही है निगरानी
बड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मी व हाथी ट्रेकरों के द्वारा हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया। बताया जा रहा है कि हाथी पाकरगांव की ओर से आगे निकल गया। लैलूंगा के सड़क पर हाथी की मौजूदगी के बाद विभाग भी सकते में आ गया। ऐसे में किसी प्रकार की कोई नुकसान न हो इसके लिए वन परिक्षेत्राधिकारी, हाथी ट्रेकर सहित वन अमला हाथी की निगरानी कर रहे हैं
धर्मजयगढ़ में 79 हाथियों का दल कर रहा विचरण
धरमजयगढ़ वन मंडल में साल भर हाथियों की मौजूदगी रहती है। जहां शासकीय रिकॉर्ड के वर्तमान में 79 हाथियों का दल धर्मजयगढ़ वन मंडल के अलग अलग रेंज में विचरण कर रहा है। इसमें 23 नर, मादा 38 के साथ ही 18 शावक भी मौजूद हैं। वहीं धरमजयगढ़ रेंज में सबसे अधिक 33 व छाल और बोरो रेंज के जंगलों में 10-10 अधिक का दल विचरण कर रहा है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
