आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस को इस मुकाम तक पहुंचाने में स्टार भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा है। रोहित ने 2013 से टीम की कमान संभाली और फ्रेंचाईजी की किस्मत चमक गई।
रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। लेकिन आईपीएल 2024 से पहले सबकुछ बदल गया। टीम मैनेजमेंट ने रोहित की जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया।

इस फैसले के बाद मुंबई इंडियंस की किस्मत रूठ गई है। आईपीएल 2024 में टीम का बुरा हाल है और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में वो अपने पहली जीत के लिए तरस रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ाया जा रहा है कि इस सीजन के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन उन्हें ब्लैंक चेक ऑफर करने वाली हैं।
रोहित शर्मा को काव्या मारन देंगी ब्लैंक चेक?
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि SRH की को-ऑनर काव्या मारन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को अगले साल अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि काव्या ने रोहित के सामने ब्लैंक चेक ऑफर करने का मन बनाया है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसके बारे में हम आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कह सकते, लेकिन आईपीएल 2024 में अभी तक हुए कुछ मैचों से ये भी पता चला है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या से खुश नहीं हैं और वो इसी वजह से इस फ्रेंचाईजी का साथ छोड़ सकते हैं।
पहले भी हैदराबाद के लिए खेले हैं रोहित
बता दें कि जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे। 2008 से लेकर 2010 तक उन्होंने इस फ्रेंचाईजी के लिए कुल 45 मैच खेले। इन मुकाबलों में हिटमैन ने 30.78 की औसत से 1170 रन बनाए। फिर 2011 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - August 7, 2026
- आरसेटी में आत्मनिर्भरता का मंत्र: राज्य निदेशक ने प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र… - August 7, 2026
- सारंगढ़:मां और शिशु की सेहत पर फोकस, 8 अगस्त को सुरक्षित मातृत्व शिविर… - August 7, 2026




