Google कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए अपने फोन ऐप में बदलाव करने वाला है। गूगल ने कुछ दिन पहले पर कॉन्टैक्ट रिंगटोन नाम से एक फीचर पेश किया था।

जिस फीचर पर काम किया जा रहा है उससे कॉलिंग के दौरान यूजर्स को स्पैम कॉल के बारे में पता करने में आसानी होगी। इस फीचर को गूगल वर्जन 127.0.620688474. के साथ देखा गया है। गूगल अपने अपकमिंग फीचर को “Lookup” के नाम से पेश करेगा।
यूजर्स को मिलेगा नया फीचर
Google के फोन ऐप में “Lookup” फीचर को जोड़ा जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स को किसी भी स्पैम कॉल के बारे में पता करने में आसानी होगी। यह फीचर ट्रूकॉलर की तरह हो सकता है। लेकिन अब यूजर्स को ट्रूकॉलर ऐप अलग से डाउनलोड करना होता है। लेकिन इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स के लिए ये सुविधा फोन ऐप में ही मिलेगी।
अननोन नंबर के बारे में मिलेगी जानकारी
इस फीचर को गूगल वर्जन 127.0.620688474. के साथ देखा गया है। जिससे संकेत मिलता है कि यूजर्स के पास हिस्ट्री के बगल में “Lookup” फीचर दिखेगा। जिस पर टैप करने के बाद यूजर्स को किसी भी अननोन नंबर के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इसमें फायदा ये होगा कि यूजर्स को नंबर के बारे में जानकारी लेने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। बल्कि बिना उसके ही काम हो जाएगा।
कहां रोलआउट हो चुका है फीचर?
गूगल का नया फीचर जापान में यूजर्स के लिए रोलआउट हो चुका है। आने वाले हफ्तों में इस ग्लोबली यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है। इस ऐप के मिलने के बाद फोन ऐप का यूआई भी बदल जाएगा। उम्मीद है कि गूगल का यह नया फीचर पहले से मौजूद ट्रूकॉलर से कई समानता रखेगा।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




