छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी शिद्दत से जुट चुकी है । बीजेपी के चुनावी अभियान को और गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ आने वाले हैं ।
तय कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह 6 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा के कवर्धा में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, तो वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आयेंगे ।

आपको बताते चलें कि बीजेपी इस बार छत्तीसगढ़ में क्लीन स्वीप के इरादे से आगे बढ़ रही है और 11 में से 11 लोकसभा सीटों पर विजय की तैयारी में हैं ।
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा के चुनाव होने हैं । पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने है । पहले चरण में बस्तर, दूसरे चरण में कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट में चुनाव होना है ।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
