छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों के साथ प्रशासन भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस बीच राज्य प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए छुट्टियों का ऐलान कर दिया। जहां तीन चरणों में चुनाव होने वाले इस चुनाव के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलेवार अवकाश की घोषणा भी की है।
जारी आदेश के मुताबिक पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए बस्तर में कोंडागांव जिला विधानसभा क्षेत्र, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में मतदान के लिए छुट्टी रहेगी। इसके अनुसार 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा सीटों के लिए वोट डालने के अवकाश मिलेगा।

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए गरियाबंद, महासमुंद और धमतरी जिलों में अवकाश रहेगा। इसी तरह राजनांदगांव सीट के अंतर्गत कबीरधाम, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, राजनांदगांव, मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बालोद, कोंडागांव जिले की केशकाल विधान सभा और धमतरी जिले में छुट्टी रहेगी। इसी तरह तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा।

इस दिन सरगुजा सीट के सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, रायगढ़ सीट के लिए जशपुर, रायगढ़ व सारंगढ़, बिलाईगढ़, जांजगीर चांपा सीट के जांजगीर चांपा, सक्ती, सारंगढ़, बिलाईगढ़ व बलौदाबाजार भाटापारा में छुट्टी रहेगी। सीट के कोरबा, पेंड्रा, गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर और कोरिया सीट के मुंगेली व बिलासपुर, दुर्ग सीट के दुर्ग और बेमेतरा, रायपुर सीट के बलौदाबाजार भाटापारा व रायपुर के लिए छुट्टी रहेगी। इस तरह छत्तीसगढ़ में मतदान के दिन छुट्टी यानी कि अवकाश रहने के लिए आदेश भी जारी कर दिया है।
- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
