साल की मासूम के साथ रेप, परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को जमकर पीटा…
बिहार के पटना में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रविवार शाम मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक रवि कुमार (19) बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर गया.
जहां उसने बच्ची के साथ घिनौना काम किया.
घटना के कुछ देर बाद लड़की अपने घर पर पहुंची उस वक्त तक सबकुछ नॉर्मल था. लेकिन देर रात बच्ची की मां उसे टॉयलेट करने के लिए ले गई, तो वह रोने लगी. इसके बाद बच्ची ने मां को आपबीती बताई. बच्ची की बात सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई.
तीन साल की मासूम बच्ची के साथ रेप
घटना के बाद परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद गांव में गुस्से का माहौल है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कई धाराओं में केस दर्ज किया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले पर एएसपी दानापुर सुश्री दीक्षा ने बताया कि तीन साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है. साथ पीड़ित परिवार की भी काउंसलिंग कराई जा रही है. बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है.
- रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली… - March 7, 2026
- मानवता की मिसाल: सेवा भारती के सतीश यादव ने रक्त, डायलिसिस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर मरीज की बचाई जान… - March 7, 2026
- जल बचाने जिले में बड़ा अभियान: 1 लाख जल संरचनाओं की एंट्री का लक्ष्य, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… - March 7, 2026
