बेटे के सामने ही दबंगों ने मां से किया रेप, पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताकर झाड़ा पल्ला…
यूपी के बरेली से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के लोगों ने बेटे के सामने ही मां से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के बेटे को बेरहमी से पीटा।
इस दौरान उसके साथी तमंचा लेकर खड़े रहे। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
ये घटना भुता के मिश्रित आबादी के एक गांव का है। महिला शुक्रवार रात बेटे के साथ घर में थी। रात 12 बजे गांव का ही आसिफ साथी मुस्तकीम और एक अन्य के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि मुस्तकीम ने महिला की कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसी दौरान महिला का 14 वर्षीय बेटा वहां पहुंच गया, तभी दबंगों ने महिला के बेटे को बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया और उसके सामने ही मां से रेप किया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आसिफ को पकड़ लिया लेकिन उसके दो साथी फरार हो गए। इस दौरान लोगों ने आसिफ को पुलिस को सौंप दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आसिफ, मुस्तकीम व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
रेप के मामले को रात भर दबाए रही भुता पुलिस
समुदाय विशेष के आरोपी द्वारा महिला से रेप के मामले को लेकर गांव में तनाव है। रात में ही गांव वालों ने मुख्य आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया लेकिन भुता पुलिस समझौते की कोशिश में लगी रही। शनिवार को उच्च अधिकारियों से एक्स पर शिकायत होने के बाद कार्रवाई की गई।
यह घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुई। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने आरोपी आसिफ को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला बताकर इसे निपटाने में लग गई। न तो पीड़िता का मेडिकल कराया और न ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की। इसके विपरीत महिला को थाने में बैठाकर उस पर समझौते का दबाव बनाया गया। वहीं दूसरी ओर इस घटना से मिश्रित आबादी वाले इस गांव में तनाव का माहौल बन गया। इसी बीच कुछ लोगों ने इस मामले को एक्स पर पोस्ट करके अफसरों से शिकायत की तो नाराजगी जताई गई। इसके बाद थाना प्रभारी सतीश कुमार बैकफुट पर आए और महिला की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
