भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी गला घोंटकर हत्या कर डाली। जिस वक्त वो शख्स अपनी बहन का गला दबा रहा था उसका पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपका भाई और बहन के रिश्ते से विश्वास ही उठ जाएगा। आखिर कोई भाई अपनी ही बहन का इतनी बेरहमी से कत्ल कैसे कर सकता है।
गला घोंटकर की बहन की हत्या
इस खौफनाक घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घर में ही मौजूद एक शख्स ने ये वीडियो बनाया है। वायरल हो रहे तीन मिनट के वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शख्स ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए अपने पिता की मौजूदगी में बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद पिता शख्स को पीने के लिए पानी भी देता है। शेयर की गई वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार ये मामला पाकिस्तान के तोबा टेक सिंह इलाके का है।
हत्या के बाद जला दी लाश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना 17 या 18 मार्च की आधी रात का है। इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद परिवार ने लड़की की लाश को जला दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस वीडियो को @Aadiiroy2 नाम के पेज से शेयर किया गया है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

