कांकेर. रॉयल्को रियल स्टेट के नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को कोर्ट ने सजा सुनाई है. आरोपी दंपती को 4 साल की सजा सुनाई गई है.

साथ्ज्ञ ही 28 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. कम्पनी पर भी 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
आरोपी दंपत्ति ने राजनांदगांव में रॉयल्को रियल स्टेट नाम से चिटफंड कंपनी की शुरआत की थी. मामले में 14 निवेशकों ने आरोपी पति प्रेमलाल देवांगन एवं आरोपी पत्नी ममता किरण देवांगन के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया था. मामला न्यायालय पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान न्यायधीश ने आरोपी दंपती को 4 साल की सजा व 28 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. कम्पनी पर भी 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अब ATM से मिलेगा सरकारी राशन! छत्तीसगढ़ में नई सुविधा शुरू, लंबी कतारों से मिलेगी राहत… - August 10, 2026
- गेड़ी दौड़ से पूजा तक, क्यों खास है छत्तीसगढ़ का हरेली? - August 10, 2026
- नाबालिग को भगाकर रेप : पॉक्सो एक्ट में कोर्ट ने युवक को सुनाई 20 साल की सजा… - August 10, 2026




